1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ हो गया है ब्रेकअप?

स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ हो गया है ब्रेकअप?

 Published : Jul 04, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 05:14 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का अपने बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप हो गया है। स्वरा और हिमांशु 5 साल से रिलेशनशिप में थे।

Swara Bhasker and Himanshu Sharma- India TV Hindi
Swara Bhasker and Himanshu Sharma Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर(Swara Bhasker) का अपने बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। स्वरा और हिमांशु 5 साल से रिलेशनशिप में थे। हिमांशु शर्मा एक अवार्ड-विनिंग फिल्म राइटर हैं। दोनों साथ में 3 फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

स्वरा भास्कर और हिमांशु शर्मा 'निल बट्टे सन्नाटा', 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझना' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मगर अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फ्यूचर को लेकर मतभेद की वजह से स्वरा और हिमांशु अलग हो गए हैं।

2018 में स्वरा और हिमांशु यूरोप वेकेशन मनाने के लिए गए थे। इसके साथ ही हिमांशु स्वरा के साथ उनकी दोस्त की शादी में लखनऊ भी गए थे।

स्वरा और हिमांशु के ब्रेकअप की खबरें इंटरनेट पर फैली हुई हैं। हालांकि दोनो में से किसी ने इसके बारे में अभी तक बात नहीं की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा जल्द ही क्राइम-थ्रिलर सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।  अपने किरदार के लिए स्वरा वर्कशॉप भी अटेंड कर रही हैं।

Also Read:

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को हो रही है रिलीज, प्रभास की फिल्म 'साहो' से होगी क्लैश

समीरा रेड्डी ने पानी के अंदर कराया मैटरनिटी फोटोशूट, कुछ हफ्तों में देंगी बच्चे को जन्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन