1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में एसी ठीक करने के लिए तापसी पन्नू ने लगाया 'देसी जुगाड़', देखें वायरल वीडियो

लॉकडाउन में एसी ठीक करने के लिए तापसी पन्नू ने लगाया 'देसी जुगाड़', देखें वायरल वीडियो

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2020 07:11 pm IST,  Updated : May 17, 2020 09:49 pm IST

तापसी आने वाले समय में 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।

Latst Bollywood Taapsee Pannu ac Desi Jugaad Lockdown Watch video: लॉकडाउन में एसी ठीक करने के लिए त- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने एसी ठीक करने के लिए लगाया देसी जुगाड़ Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू लॉकडाउन के इन दिनों में अपने घर पर रहकर परिवार संग वक्त बिता रही हैं और इस बीच वह अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों संग साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक और किस्से को साझा किया, जिसके तहत अभिनेत्री ने बताया कि उनके घर पर लगे एयर कंडीशनर ने काम करना बंद कर दिया है और उन्होंने इसे देसी जुगाड़ की मदद से ठीक किया है। 

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हम एक या दो दुपट्टे को एसी से बंधा हुआ देख सकते हैं और साथ ही में जमीन पर एक बाल्टी भी रखा नजर आ रहा है, ताकि एसी के लीक होने की वजह से जमीन पर पानी न फैलें।

तापसी वीडियो में कहती हैं, "जब एसी आपका साथ निभाना छोड़ दे और इसे ठीक करने वाले को घर पर बुलाने की इजाजत न हो, तो आप क्या करेंगे? क्योंकि आपका एसी लीक कर रहा है..।" इसके साथ ही वह कहती हैं, "यह संघर्ष असली है।"

अभिनय की बात करें, तो तापसी आने वाले समय में 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन