1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू बनीं साल की सबसे पावरफुल महिला

तापसी पन्नू बनीं साल की सबसे पावरफुल महिला

 Published : Aug 23, 2017 02:32 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 02:32 pm IST

तापसी पन्नू ने अब तक के अपने बॉलीवुड में करियर में कई ऐसे किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है जो हर महिला को प्रेरित करते हैं। उन्होंने खुद को अपनी पिछली फिल्मों 'नाम शबाना' और 'पिंक' के जरिए बड़े पर्दे पर प्रभावी महिला के रूप को पेश किया है।

Taapsee pannu- India TV Hindi
tap

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अब तक के अपने बॉलीवुड में करियर में कई ऐसे किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है जो हर महिला को प्रेरित करते हैं। उन्होंने खुद को अपनी पिछली फिल्मों 'नाम शबाना' और 'पिंक' के जरिए बड़े पर्दे पर प्रभावी महिला के रूप को पेश किया है। हालांकि उन्होंने इन किरदारों को पर्दे बेहतरीन ढ़ंग से पेश करने के लिए कड़ी मेहनत भी की है। अब उन्हें उनकी इस मेहनत की फल भी मिल गया है। दरअसल वह साल की सबसे सशक्त महिला पुरस्कार से नवाजी गई है। उन्हें हाल ही में  'सैवी' पत्रिका ने इस सम्मान से सम्मानित किया।

तापसी ने अपने बयान में कहा, "यह हमेशा अच्छा और बढ़िया लगता है, जब आपको न सिर्फ आपकी कला के लिए, बल्कि एक शख्स के रूप में आपके द्वारा किया गया चयन और जिसके लिए आप खड़े हैं, उसके लिए आपको पहचान मिलती है। ये पुरस्कार हासिल की गई उपलब्धियों में एक विशेष स्थान रखते हैं, क्योंकि ये आत्मविश्वास बढ़ाने और यह दर्शाने में सहायक होते हैं कि आप सही रास्ते पर हैं।"

गौरतलब है कि तापसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा-2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन और जैकलिन फर्नाडिज भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में तापसी काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। (‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम करने के लिए कटरीना कैफ कर रही हैं कुछ ऐसा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन