1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने लिया नया घर, सोशल मीडिया पर शेयर की विटेंज डिजाइन की झलकियां

तापसी पन्नू ने लिया नया घर, सोशल मीडिया पर शेयर की विटेंज डिजाइन की झलकियां

 Published : Mar 12, 2021 01:45 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 01:45 pm IST

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की कुछ झलकियां शेयर की हैं। उनकी बहन ने घर के इंटीरियर को डिजाइन किया है।

taapsee pannu new house- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने नए घर की कुछ झलकियां  Image Source : INSTAGRAM: TAAPSEE

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिखाई है। उन्होंने अपने नए घर का नाम पन्नू पिंड रखा है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो हाउस वॉर्मिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने घर की डेकोरेशन का क्रेडिट 

तापसी पन्नू ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो टीवी की तरफ देख रही हैं। इस टीवी को छोटे पर्दे से डिजाइन किया गया है। अभिनेत्री ने बताया कि पुराने स्कूल और नई टेक्नोलॉजी को मिक्स करने की कोशिश की है। इसका क्रेडिट हमारी हाउस इंटीरियर डेकोर स्पेशलिस्ट शगुन पन्नू को जाता है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज का ऐलान, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बताई डेट

तापसी ने आगे बताया कि 'पर्दे के साथ वो 'छोटा पर्दा' हमें विंटेज का अहसास दे रहा है, जैसा हम चाहते थे। अब अच्छी फिल्मों के एक्सपीरियंस के लिए तैयार हैं। #NewHome #RootedAmbience #SmartLife #TheSmarterTV #PannuPind #OnePlusTv'

इससे पहले तापसी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'साल 2020 में इस अपार्टमेंट को तैयार करना भी एक चुनौती थी। फाइनली पन्नू पिंड हाउस वॉर्मिंग के लिए तैयार है। HomeIsHappiness #BeautifulHouse #BeautifulSound #Soundbar #SoundCheck'

तापसी के पोस्ट पर टिस्का चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह और अंगद बेदी सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें नए घर के लिए बधाई दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन