1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने शुरू की 'शाबाश मिठू' की शूटिंग, मिताली राज के किरदार में आएंगी नजर

तापसी पन्नू ने शुरू की 'शाबाश मिठू' की शूटिंग, मिताली राज के किरदार में आएंगी नजर

 Published : Apr 05, 2021 07:34 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 07:50 pm IST

तापसी फिल्म 'लूप लपेटा' में भी नजर आएंगी, जो जर्मन हिट फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने शुरू की 'शाबाश मिठू' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM- TAAPSEE PANNU

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर ऐलान किया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'शाबाश मिठू' की शूटिंग शुरू कर दी है। क्रिकेटर के लुक में तापसी ने अपनी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "चलो शुरू करते हैं..पहला दिन! हैशटैगशाबाशमिठू हैशटैगवुमेनइनब्लू।" तापसी इससे पहले फिल्म को लेकर की जा रही अपनी तैयारियों के बारे में फैंस से साझा करती रही हैं। उन्होंने ट्रेनिंग सेशन से अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली दोराई राज की जिंदगी पर आधारित है।

दीपिका पादुकोण की 'द इंटर्न' का फर्स्ट लुक आया सामने, अमिताभ बच्चन ने ली दिवंगत ऋषि कपूर की जगह 

इस बीच, तापसी फिल्म 'लूप लपेटा' में भी नजर आएंगी, जो जर्मन हिट फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में ताहिर राज भसीन भी हैं। इसके अलावा तापसी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' का भी हिस्सा हैं, जिसके निर्देशक विनिल मैथ्यू हैं। फिल्म में विक्रांत मेसी भी शामिल हैं। तापसी को दर्शक फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में भी देख सकेंगे।

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

तापसी पन्नू को बॉलीवुड में आज 8 साल हो गए हैं। तापसी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले तापसी साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन