1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 45 साल की तब्बू ने खोला शादी न करने का राज़ !

45 साल की तब्बू ने खोला शादी न करने का राज़ !

 Published : Oct 14, 2017 08:15 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 08:15 pm IST

तब्बू जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म गोलमाल में अभिनय करती नजर आने वाली हैं।

tabu- India TV Hindi
tabu Image Source : PTI

मुंबई: 45 वर्ष की आयु में अब भी युवा और खूबसूरत नजर आ रहीं अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि उनकी खूबसूरती का राज शादी न करना है। तब्बू अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ उनकी आगामी फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रचार के लिए लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में दिखाई दीं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो में सुपर जज के रूप में नजर आ रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने तब्बू से कहा,"मैं आपको काफी समय से जानता हूं। क्या आप बता सकती हैं कि आज भी आप खूबसूरत और शानदार कैसे बनी हुई हैं? इसका राज क्या है?"

इस पर तब्बू ने प्रतिक्रिया दी, "ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैंने शादी नहीं की।" 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन