1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान पापा सैफ के साथ पार्क में खेलते आए नजर, फोटो वायरल

तैमूर अली खान पापा सैफ के साथ पार्क में खेलते आए नजर, फोटो वायरल

 Published : Aug 18, 2019 10:02 am IST,  Updated : Aug 18, 2019 11:29 am IST

सैफ अली खान इन दिनों पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। और सैफ ने हाल ही में अपना बर्थडे पत्नी और बेटे के साथ मनाया है।

तैमूर अली खान- India TV Hindi
तैमूर अली खान

सैफ अली खान इन दिनों पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। साथ ही सैफ ने हाल ही में अपना बर्थडे  पत्नी और बेटे के साथ सेलिब्रेट किया है। बर्थडे की कई फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही। बता दें कि सैफ और बेटे तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ तैमूर को गोद में लिये हुए हैं और तैमूर हंस रहे हैं।

इस फोटो में सैफ अली खान तैमूर के साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बर्थडे फोटो के बाद यह फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है और इस क्यूट मूवमेंट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें तैमूर की स्माइल लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग इस स्माइल को लेकर काफी कमेंट भी कर रहे हैं और फोटो में कई और बच्चे भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले सैफ अली खान फैमिली की एक और तस्वीर सामने आई थी, जो सैफ अली खान के बर्थडे की थी। वह फोटो इंग्लैंड के विंडसर की है, जहां सैफ 16 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे थे। सैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की पहली तस्वीर करीना कपूर के फैन अकाउंट पर शेयर की गई थी। तस्वीर में सैफ, करीना और तैमूर साथ बैठे हैं और हंस रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सैफ और तैमूर की मस्ती की ये तस्वीर भी इंग्लैंड की ही है।

सैफ के बर्थ डे पर बेटी सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को बर्थडे विश किया था। जन्मदिन की बधाई देते हुए सारा ने अपने भाइयों और पिता के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई हो अब्बा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन