1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्विट्जरलैंड में मम्मी करीना संग कूल अंदाज में नजर आए नन्हें तैमूर

स्विट्जरलैंड में मम्मी करीना संग कूल अंदाज में नजर आए नन्हें तैमूर

 Published : Aug 01, 2017 10:51 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 10:51 am IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान इन दिनों अपने मम्मी पापा के साथ स्विटजरलैंड में वेकेशन्स बिता रहे हैं। वैसे तैमूर के जन्म के बाद से करीना अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सैफ अपनी फिल्मों में व्यस्त चल र

taimur- India TV Hindi
taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान इन दिनों अपने मम्मी पापा के साथ स्विटजरलैंड में वेकेशन्स बिता रहे हैं। वैसे तैमूर के जन्म के बाद से करीना अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सैफ अपनी फिल्मों में व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब ये दोनों पिछले दिनों अपने लाडले को लेकर छुट्टियां बिताने निकल पड़े हैं। तैमूर को अक्सर करीना के साथ देखा जाता है, अब इस वेकेशन की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी, जिसमें तैमूर पापा सैफ की गोद में नजर आ रहे हैं। अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, इसमें तैमूर, करीना के साथ दिखाई दे रहे हैं।

मम्मी करीन के साथ इस तस्वीर में तैमूर काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने स्लीवलेस टी-शर्ट पहनी हुई है और सफेद रंग की टोपी लगा रखी है। इस तस्वीर में तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक और तस्वीर में इनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा था। जिसमें तैमूर को सैफ की गोद में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में करीना इनके पास ही बैठी हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि स्विटजरलैंड के लिए रवाना होते हुए भी एयरपोर्ट पर तैमूर दिखे थे। इन तस्वीरों में वह पापा सैफ की गोद में सोते हुए नजर आए थे। खबरों के मुताबिक करीना और सैफ करीब 2 हफ्तों के लिए स्विट्जरलैंड के 'रॉयल जीस्टैड पैलेस' में रुकेंगे। (बनारस पहुंचे शाहरुख ने प्रमोशन से पहले रखी पान खाने की ख्वाहिश)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन