1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बनारस पहुंचे शाहरुख ने प्रमोशन से पहले रखी पान खाने की ख्वाहिश

बनारस पहुंचे शाहरुख ने प्रमोशन से पहले रखी पान खाने की ख्वाहिश

 Published : Aug 01, 2017 10:14 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 10:14 am IST

शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल ये दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और इसी के सिलसिले में शाहरुख और अनुष्का सोमवार को बनारस जा पहुंचे।

Shah Rukh- India TV Hindi
Shah Rukh

वाराणसी: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल ये दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और इसी के सिलसिले में शाहरुख और अनुष्का सोमवार को बनारस जा पहुंचे हैं। यहां किंग खान ने बनारसी पान का खूब लुत्फ उठाया। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बनारस पहुंचने के बाद पान के शौकीन शाहरुख ने अपने लिए पान मंगाया, साथ ही अपनी टीम को भी बनारसी पान खाने के लिए कहा। इनके अलावा उन्होंने अनुष्का को भी ये पान खिलाया। इसके बाद अभिनेता बनारस स्थित अशोका इंस्टीट्यूट गए जहां उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

बता दें कि इससे पहले शाहरुख ने 2006 में आई अपनी फिल्म 'डॉन' में भी बनारसी पान का लुत्फ उठाया था, लेकिन बनारस की भूमि पर जा कर उस पान को खाने का मजा ही कुछ और होता है। इसलिए बनारस पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले पान खाया और फिर अपनी फिल्म का प्रचार किया।

फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान एक पंजाबी मुंडे हैरी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का को गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में देखा जा सकता है। फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (अक्षय कुमार ने उठाया टॉयलेट पर ये सवाल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन