1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू के दौरान घर की बालकनी में पौधे लगा रहे हैं सैफ-तैमूर, करीना कपूर ने कही ये बात

कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू के दौरान घर की बालकनी में पौधे लगा रहे हैं सैफ-तैमूर, करीना कपूर ने कही ये बात

 Published : Mar 22, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 02:40 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से 22 मार्च को पूरा भारत बंद है।

corona virus janta curfew- India TV Hindi
सैफ अली खान और तैमूर अली खान

देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां होम क्वारंटाइन हैं। ऐसे में सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को घर में सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही अपनी एक्टिविटीज के बारे में भी बता रहे हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें सैफ अली खान और तैमूर गमले में पौधे लगाते दिखाई दे रहे हैं।

करीना कपूर खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे लड़के अपना बेस्ट कर रहे हैं। आओ मिलकर, इस दुनिया को हमारे रहने के लिए बेहतर स्थान बनाएं। अपनी जिम्मेदार निभाएं.. घर पर रहें। #StaySafe #JantaCurfew'

'ना कोई आएगा ना कोई...' अमिताभ बच्चन ने 'जनता कर्फ्यू' से जुड़ा अपनी फिल्म का फनी वीडियो किया शेयर

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मरीजों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। इस घातक संक्रमण को रोकने के लिए 22 मार्च को पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन