1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या

 Published : Nov 17, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 01:12 pm IST

तमिल भाषा के मशहूर टीवी सीरियल थेनमोझी बीए में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हत्या कर दी गई है।

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या- India TV Hindi
तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या Image Source : INSTAGRAM/INDIANEWSHD

तमिल भाषा के मशहूर टीवी सीरियल थेनमोझी बीए (Thenmozhi BA) में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। अभिनेता ने पिछले 10 सालों से टेलीविजन और सिनेमा जगत में अपनी अलग जगह बनाई हुई थी। सेल्वाराथिनम श्रीलंकाई शरणार्थी थे जो पिछले 10 सालों से भारत में रह रहे थे।  

सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को अभिनेता शूटिंग के लिए नहीं गए थे।  वह उस दिन  अपने असिस्टेंट डायरेक्टर मानी के के साथ ही रुक गए थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त है। रविवार को सेल्वाराथिनम के पास एक फोन आया और वो जाने लगे। इसके साथ ही कहा कि वह रास्ते में एक दोस्त से मिलेंगे। इसके अलावा उसने कोई भी जानकारी नहीं दी। 

ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

थोड़ी देर बात रूममेट को जानकारी मिली कि अन्ना नेडम्पाथाई पर अज्ञात पुरुषों के एक गिरोह द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है। 

असिस्टेंट डायरेक्टर से तुरंत ही पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को  लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल भेज दिया। पुलिस से छानबीन शुरू कर दी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन