1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब यह काम करना चाहती है गोपी बहू की बेटी मीरा यानी तान्या शर्मा

अब यह काम करना चाहती है गोपी बहू की बेटी मीरा यानी तान्या शर्मा

 Published : Dec 13, 2017 08:30 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 08:30 pm IST

'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू की बेटी मीरा का किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं तान्या शर्मा।

tanya shrama - India TV Hindi
tanya shrama

नई दिल्ली: सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू की बेटी मीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तान्या शर्मा का कहना है कि वह अब किसी टीवी रियलिटी शो में भाग लेना चाहती हैं।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं रियेलिटी शोज के लिए तैयार हूं। ये प्रेरणादायक होते हैं। मैं किसी सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो या साहसिक शो का हिस्सा बनना पसंद करूंगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसे शोज हमारी छिपी हुई प्रतिभा की खोजने में मदद करते हैं और साथ ही इनके जरिए हम दर्शकों से किसी किरदार के रूप में नहीं, हमारी अपनी शख्सियत के रूप में रूबरू हो पाते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन