1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या तारा सुतारिया और आदर जैन करने जा रहे हैं शादी? यहां जानिए सच्चाई

क्या तारा सुतारिया और आदर जैन करने जा रहे हैं शादी? यहां जानिए सच्चाई

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2020 11:16 am IST,  Updated : Oct 18, 2020 11:16 am IST

तारा और आदर कथित तौर पर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये साथ में भी नजर आए हैं।

tara sutaria aadar jain getting married- India TV Hindi
तारा सुतारिया और आदर जैन  Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी तारा सुतारिया और आदर जैन की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन इनकी तरफ से इन अफवाहों को झूठा करार दिया गया है। 

आदर की तरफ से उनके प्रवक्ता ने कहा, "ये कहानियां झूठी और बेबुनियाद है। वह फिलहाल एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म हैलो चार्ली के काम में व्यस्त हैं।"

Photos: चर्चा में हैं तारा सुतारिया और आदर जैन, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

तारा और आदर कथित तौर पर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये साथ में भी नजर आए हैं। आदर के भाई अरमान जैन की शादी में भी तारा नजर आई थीं।

जहां आदर 'हैलो चार्ली' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं तारा 'तड़प' और 'एक विलेन 2' के काम में व्यस्त हैं। 'तड़प' तेलुगू में आई हिट फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है, जिसे मिलन लुथरिया निर्देशित कर रहे हैं। 

तारा सुतारिया ने अपने 'फेवरेट' आदर जैन के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आएंगी, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन 2' में तारा के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन