बॉलीवुड में कई लव बर्ड्स की चर्चा होती रहती है, लेकिन आदर जैन और तारा सुतारिया इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि तारा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर आदर जैन को डेट करने की अनाउंसमेंट की थी। अब इंटरनेट पर जोरों से चर्चा हो रही है कि वो जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।
बता दें कि कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन में तारा सुतारिया जरूर नज़र आती हैं। वो अन्य फैमिली मेंबर्स की तरह सबसे घुली-मिली दिखाई पड़ती हैं।
बता दें कि ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपने बड़े भाई अरमान की शादी में गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को लेकर पहुंचे थे। उस वक्त कहा जा रहा था कि तारा सुतारिया के रूप में रीमा जैन ने अपनी छोटी बहू भी पसंद कर ली है।
शादी समारोह में तारा सुतारिया अलग ही अंदाज में दिखाई दी थीं और सभी की नजरें उन पर थी। इतना ही नहीं अरमान और अनीसा के लिए तारा सुतारिया ने गाना भी गाया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।