1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव में वेकेशन मना रही है 'मरजावां' की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

मालदीव में वेकेशन मना रही है 'मरजावां' की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

 Published : Jan 21, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:38 pm IST

तारा सुतारिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

tara sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' फिल्म में नज़र आई थीं। भले ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई, लेकिन तारा की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई थी। तारा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो मोनोकनी में नज़र आ रही हैं। इस लुक में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

तारा सुतारिया ने ब्लैक कलर की मोनोकनी पहनी है और वो किसी स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नज़र आ रही हैं। इस ड्रेस में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

निजी जिंदगी की बात करें तो करीना कपूर के कजिन आदर जैन संग उनके रिलेशन की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। 

बता दें कि तारा फिल्मों से पहले टीवी पर काम करती थीं। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस वो कई शोज में नज़र आ चुकी हैं। तारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो मिलन लूथरिया की फिल्म 'तड़प' में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन