1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तूफान 'टाउ टे' ने बर्बाद किया अजय देवगन की फिल्म मैदान का सेट, 40 लोग मिल कर भी नहीं बचा पाए

तूफान 'टाउ टे' ने बर्बाद किया अजय देवगन की फिल्म मैदान का सेट, 40 लोग मिल कर भी नहीं बचा पाए

 Published : May 20, 2021 03:41 pm IST,  Updated : May 20, 2021 03:41 pm IST

देश के दक्षिण पश्चिमी भाग में आए तूफान 'टाउ टे' ने भारी तबाही मचा दी है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पेड़ गिरे हुए नजर आ रहे हैं तो कहीं लाखों का नुकसान हुआ है। 

Ajay Devgn- India TV Hindi
तूफान 'टाउ टे' ने बर्बाद किया अजय देवगन की फिल्म मैदान का सेट Image Source : INSTAGRAM/AJAY DEVGN

देश के दक्षिण पश्चिमी भाग में आए तूफान 'टाउ टे' ने भारी तबाही मचा दी है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पेड़ गिरे हुए नजर आ रहे हैं तो कहीं लाखों का नुकसान हुआ है।  करीब एक दर्जन लोग इस तूफान का ग्रास बन चुके हैं।  ऐसे में मुंबई, जो महाराष्ट्र की राजधानी है, वहां फिल्म इंडस्ट्रीज पर इस तूफान का काफी असर देखने को मिला है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म मैदान का सेट टाउ टे तूफान के आने की वजह से बर्बाद हो गया। फिल्म के सेट को बचाने की पूरी कोशिश गई, लेकिन तूफान की भयंकर हवाओं की वजह से यह सेट बचाया नहीं जा सका। सेट के बर्बाद हो जाने की वजह से फिल्म की शूटिंग प्रभावित हो सकती है। जिस वक्त यह तूफान आया उस दौरान करीब 40 लोगों ने सेट को बचाने की कोशिश की लेकिन इस वह अपने कोशिश में सफल नहीं हो पाया और यह सेट पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया।

RRR के कलाकारों - आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फैंस से की ये खास गुहार

सिर्फ अजय देवगन की फिल्म का सेट ही नहीं बल्कि सलमान खान के फिल्म टाइगर 3 के भी सेट को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सेट को भी इस तूफान की वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

वही संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट इस तूफान में बाल-बाल बच गया, क्योंकि मानसून के आने से पहले ही इस सेट को ढक दिया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन