1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के जन्मदिन पर टेड टॉक्स इंडिया ने दिया फैन्स को गिफ्ट

शाहरुख खान के जन्मदिन पर टेड टॉक्स इंडिया ने दिया फैन्स को गिफ्ट

 Published : Nov 02, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 06:53 pm IST

टेड टॉक्स इंडिया नई बात आपको मौका दे रहा है जिसमें रोमांस के किंग शाहरुख खान का आप अपने घर में स्वागत कर सकते हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान

हर फैन का सपना होता है कि उनका फेवरेट सुपरस्टार उनके घर आए। मगर हर किसी के लिए अपने इस सपने को साकार करना मुमकिन नहीं होता है। कुछ फैन्स का सपना पूरा हो सकता है। 'टेड टॉक्स इंडिया नई बात' आपको मौका दे रहा है जिसमें रोमांस के किंग शाहरुख खान का आप अपने घर में स्वागत कर सकते हैं।

टेड टॉक्स इंडिया एक एप के माध्यम से शाहरुख खान को आपके घर में लाने का मौका दे रहा है। इस वेबसाइट के माध्यम से आपको शाहरुख खान के साथ आपको एक फोटो / वीडियो कैप्चर करने का मौका भी मिलेगा।

कई टेलिविज़न सितारों ने भी इस मौके का फायदा उठाया और अपने घरों में किंग खान का स्वागत किया। टेड टॉक्स इंडिया नई बात के इस डिजिटल इनोवेशन की सफलता, उनके चेहरे की खुशी खुद बयां कर रही थी। हर्ष राजपूत, कुणाल भान, स्मिता बंसल और रितु शेठ जैसी प्रसिद्ध टेलीविजन हस्तियों ने अपने घरों में शाहरुख खान को आमंत्रित करने के इस अनूठे अनुभव पर हाथ आजमाते हुए, दिलचस्प वीडियो पोस्ट किए हैं।

देखिए 'टेड टॉक्स इंडिया नई बात' शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन