1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. द गुड गर्ल: बेटी ले रही थी प्रेग्नेंसी टेस्ट और आ गई उसकी मां, उसके बाद जो हुआ देखिए ये वीडियो

द गुड गर्ल: बेटी ले रही थी प्रेग्नेंसी टेस्ट और आ गई उसकी मां, उसके बाद जो हुआ देखिए ये वीडियो

 Published : Nov 24, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 04:51 pm IST

कोई मां अपनी बेटी को प्रेगनेंसी टेस्ट लेते हुए देखे तो उस पर क्या बीतेगी? उसपर चिल्लाएगी... उसे थप्पड़ मारेगी... या खुद रोने लगेगी?

the good girl- India TV Hindi
the good girl

नई दिल्ली: कोई मां अपनी बेटी को प्रेगनेंसी टेस्ट लेते हुए देखे तो उस पर क्या बीतेगी? उसपर चिल्लाएगी... उसे थप्पड़ मारेगी... या खुद रोने लगेगी? हाल ही में हाल ही में यूट्यूब पर 'द गुड गर्ल' नाम से एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई है। इस शॉर्ट फिल्म में कुछ यही सिचुएशन दिखाई गई है। फिल्म में 21 साल की एक लड़की अप्पू और उसकी मां की कहानी है।

ये पूरी कहानी मां-बेटी की बातचीत पर आधारित है। बातचीत तब शुरू होती है जब मां देखती है कि उसकी बेटी ने प्रेगनेंसी टेस्ट लिया है, इस पर मां का क्या रिएक्शन होता है। मां और बेटी के बीच क्या बात होती है वही इस फिल्म में दिखाया गया है।

11 मिनट की इस वीडियो में दिखाया गया है कि अप्पू अपने पापा की फील्ड 'सेल्स एंड मार्केटिंग' में इंटर्न कर रही होती है। इसी खुशी में उसके पापा घर में एक पार्टी रखते हैं। हालांकि उसकी मां इस बात से खुश नहीं है।

पूरी कहानी में आपको एक अच्छा मैसेज मिला है और दिखाया गया है कि अगर कभी ऐसा हो तो मां-बाप को किस तरह सिचुएशन को संभालना चाहिए।

यहां देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन