1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. द जंगल बुक: फिल्म ने पहले ही दिन की शानदार कमाई

द जंगल बुक: फिल्म ने पहले ही दिन की शानदार कमाई

 Published : Apr 09, 2016 06:14 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 06:18 pm IST

बीते शुक्रवार को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द जंगल बुक' ने एक बार फिर दर्शकों को उनके बचपन की याद दिला दी है।

jungle- India TV Hindi
jungle

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द जंगल बुक' ने एक बार फिर दर्शकों को उनके बचपन की याद दिला दी है। फिल्म को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसने पहले ही दिन में बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर यह साबित भी कर दिया है। भारत में डिजनी की फिल्म 'द जंगल बुक' की पहले दिन की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। भारत के जंगलों में रहने वाले एक लड़के की कहानी पर आधारित फिल्म ने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपये (15 लाख डॉलर) की कमाई कर ली है।

इसे भी पढ़े:- द जंगल बुक: देखने जा रहे हैं फिल्म तो जरूर पढ़े रिव्यू

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “द जंगल बुक ने भारत में 10.9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं।“ तरण आदर्श ने फिल्म इससे पहले फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, फिल्म ने काफी बेहतरीन शुरुआत की है और इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

jungle
jungle

निर्माताओं के ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 10.09 करोड़ रुपये की कमाई की है।

jungle
jungle

तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "सबसे अच्छी बात यह है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में 'एयरलिफ्ट' के बाद 2016 में अब तक 'द जंगल बुक' ही पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने के मामले पर दूसरे नंबर पर है।"

'आयरन मैन' के निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म भारत के जंगलों में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो रुडयार्ड किपलिंग लिखित और 1894 में प्रकाशित कथा को एक आधुनिक रूप में प्रस्तुत करती है।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन