1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Kapil Sharma Show: वहीदा रहमान-हेलन, आशा पारिख शो में आएंगी नजर, खोल सकती हैं जिंदगी से जुड़े कई राज

The Kapil Sharma Show: वहीदा रहमान-हेलन, आशा पारिख शो में आएंगी नजर, खोल सकती हैं जिंदगी से जुड़े कई राज

 Published : Mar 26, 2019 08:52 am IST,  Updated : Mar 26, 2019 08:54 am IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो में लाने जा रहे हैं कुछ खास। लेखर सलीम खान और सलीम जावेद की शानदार पेशकश के बाद कपिल शो के अगले एपिसोड में अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस वहिदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन को बुलाने जा रहे हैं। इन एक्ट्रेसस को साथ में देखना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।

द कपिल शर्मा शो- India TV Hindi
द कपिल शर्मा शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो में लाने जा रहे हैं कुछ खास। लेखर सलीम खान और सलीम जावेद की शानदार पेशकश के बाद कपिल शो के अगले एपिसोड में अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन को बुलाने जा रहे हैं। इन एक्ट्रेसस को साथ में देखना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। इन एक्ट्रेसस को साथ में देखना काफी दिलचस्प हो सकता है साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शो के दौरान इनकी जिदंगी से जुड़ी कई राज सुनने को मिल सकते हैं।

शो को बेहतर बनाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अब शो में कॉमेडी के साथ-साथ अच्छे कॉटेंट पर बखूबी ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले ऐपिसोड में आपको कपिल के शो में कुछ सदाबहार एक्ट्रेस नजर आएंगी।

कपिल शर्मा शो के आने वाले ऐपिसोड में वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन नजर आएंगी। ये तीनों एक्ट्रेस आपको एक ही ऐपिसोड में नजर आएंगी। और इस दौरान तीनों कलाकार अपनी जिंदगी के जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से बताएंगी।

शो में सपना के किरदार में नजर आ रहे कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आज भी हम इन तीनों कलाकारों से कितना कुछ सीख सकते हैं. इस एपिसोड में हमने खूब धमाल मचाया है और जो उनको ट्रिब्यूट दिया है, वो तो बेस्ट है।'

शो के एक प्रोमो में वहीदा रहमान बताती हैं कि उन्हें एक बार अमिताभ बच्चन के साथ एक सीन शूट करना था। उस सीन में उन्हें अमिताभ को चांटा मारना था। डायेक्टर ने उनसे कहा कि अगर आप ज्यादा रीटेक लेंगी तो अमिताभ को कई चांटे खाने पड़ेंगे इसलिए एक तेजी से चांटा मार दीजिए। वहीदा ने ऐसा ही किया जिसके बाद अमिताभ ने उनसे कहा कि चांटा वाकई बहुत तेज था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन