1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बागी 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी करेंगे ये अनूठा काम

'बागी 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी करेंगे ये अनूठा काम

 Published : Feb 20, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 02:55 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जाने वाला है। लेकिन फिल्म के निर्माता ने मुंबई के रेसकोर्स में अनूठे..

Tiger Shroff- India TV Hindi
Tiger Shroff

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जाने वाला है। लेकिन फिल्म के निर्माता ने मुंबई के रेसकोर्स में अनूठे तरीके से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बनाई है। दरअसल फिल्म की मुख्य किरदार में नजर आने वाली जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी 21 फरवरी को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में हेलीकॉप्टर से लैंड कर ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

बता दें कि ‘बागी’ के इस सीक्वल में पिछली बार से भी कई ज्यादा और बेहतरीन एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा खबर है कि फिल्म का एक अहम दृश्य हेलीकॉप्टर में फिल्माया गया है इसलिए फिल्म की एक्शन-पैक जोड़ी ऑनस्क्रीन स्टंट को असल जिंदगी मे दोहराने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता ने ‘बागी 2’ के लॉन्च होने से पहले ही 'बागी 3' का भी ऐलान कर दिया। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2018 से शुरू होगी। बता दें कि 'बागी 2' अगले ही महीने 30 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन