1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुबारकां' में नए अंदाज में सुनने को मिलेगा यह पाकिस्तानी गाना

'मुबारकां' में नए अंदाज में सुनने को मिलेगा यह पाकिस्तानी गाना

 Published : Jun 29, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 03:43 pm IST

पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर के 'हवा हवा' गाने को अनीस बज्मी की इस फिल्म में फिर से एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा। इस गाने में अर्जुन और इलियाना के बिंदास लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

arjun kapoor- India TV Hindi
arjun kapoor

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मुबारंका' का नया गाना 'हवा हवा' रिलीज किया गया है। पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर के 'हवा हवा' गाने को अनीस बज्मी की इस फिल्म में फिर से एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा। इस गाने में अर्जुन और इलियाना के बिंदास लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।(ऐश्वर्या, सलमान और दीपिका हुए ऑस्कर के लिए आमंत्रित)

देखें वीडियो:-

पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर के इस गाने की 15 मिलियन कॉपिस भारत में बिक चुकीं हैं और टी.सीरीज कंपनी के पास अनीस की फिल्म के गाने के राइट्स हैं। इस गाने को भूषण कुमार ने फिर से लिखा है और बॉस्को मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में अर्जुन कपूर, इलियाना डी क्रूज को मनाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अनीस ने बताया कि यह एक शरारती, ग्रूवी गीत है जिसे भव्य, रंगीन सेट-अप पर फिलमाया गया है। अनीस ने कहा की हमनें इस गाने को चंडीगढ़ की सड़कों पर शूट करने की प्लॉनिंग की थी, लेकिन सड़क पर ट्रैफिक जाम की मुश्किलों को देखते हुए हमनें फिल्मसिटी स्टूडियो में ही एक सेट बना दिया था।

फिल्म के इस नए गाने से पहले पोस्टर और टाइटल ट्रैक भी रिलीज किए गए थे जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल में अपने चाचा अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में भी अनिल, अर्जुन के चाचा का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन