1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान, अक्षय जैसे सितारों की फिल्म में हीरोइन रह चुकी हैं शीबा, अब योग में बनी सुपरस्टार

सलमान, अक्षय जैसे सितारों की फिल्म में हीरोइन रह चुकी हैं शीबा, अब योग में बनी सुपरस्टार

 Edited By: Vineeta Vashisth
 Published : Oct 10, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 12:00 pm IST

शीबा जितनी सफल फिल्मी करियर में नहीं हो पाई, उससे ज्यादा सफलता उन्हें अब योग और फिटनेस के चलते मिल रही है। जानिए आजकल शीबा क्या कर रही हैं

sheeba- India TV Hindi
sheeba Image Source : INSTAGRAM OF SHEEBA

Throwback Thursday में आज हम आपको अभिनेत्री शीबा के फिल्मी सफर पर ले चलते हैं। शीबा नब्बे के दशक में सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्मों में काम करने के बाद लाइमलाइट में आई थी। उनके करियर को ऊंचाई  मिली सुनील दत्त और रेखा के साथ बनी फिल्म ये आग कब बुझेगी। इस फिल्म में शीबा सुनील दत्त की बेटी बनती है जिसकी दहेज के लिए जला कर हत्या कर दी जाती है।

शीबा का करियर हालांकि सुपरहिट नहीं कहा जा सकता लेकिन संयोगवश उन्हें कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती और सुनील दत्त जैसे कलाकारों के साथ शीबा ने एक्टिंग की। लेकिन जितनी सफलता उन्हें मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिल पाई।

 

sheeba
Image Source : INSTAGRAM OF SHEEBAsheeba

शीबा ने  'सुरक्षा', 'हम है कमाल के, मिस्टर बॉन्ड, मिस 420, प्यार का साया, प्यार का रोग, और सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों में काम किया। 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम को आंशिक सफलता मिली लेकिन इसके बाद शीबा ने फिल्में साइन करनी बंद कर दी। इसके बाद शीबा ने टीवी की तरफ रुख किया। टीवी पर उनके सीरियल करिश्मा, सौभाग्यलक्ष्मी, हासिल ने अच्छी टीआरपी हासिल की। 2013 में शीबा टीवी पर अंतिम बार चार के पार सीरियल में नजर आई थी।

डायरेक्टर से प्यार और शादी

sheeba and akash
sheeba and akash

सुंदर औऱ गोल चेहरा, तीखे नैन नक्श और सांवले रंग के बावजूद आकर्षक लगने वाली शीबा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अपनी फिल्म मिस 420 के डायरेक्टर और एक्टर आकाशदीप से शादी कर ली। शीबा और आकाशदीप के दो बेटे हैं ह्रदय और भविष्य। 

फिलहाल कहां है शीबा
शीबा का एक्टिंग करियर भले ही खत्म हो गया हो लेकिन वो अब भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। शीबा ने 'सिनेटेक टेलीफिल्म्स' नाम से प्रोडक्‍शन हाउस खोला है जिसे वो और आकाशदीप मिलकर चलाते हैं।

sheeba
Image Source : INSTAGRAM OF SHEEBAsheeba

योगिनी ऑफ दि इयर 
शीबा योग के क्षेत्र में भी काफी काम कर रही हैं। वो सर्टिफाइड योग गुरु है और पिछले साल ही उन्हें बेहतरीन योग ट्रेनिंग के चलते योगिनी ऑफ दि इयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

sheeba
Image Source : INSTAGRAM OF SHEEBAsheeba

Simplysheeba के नाम से शीबा इंस्टाग्राम पेज है जिस पर डेढ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर शीबा अपने योग और फिटनेस के फोटो वीडियो डालती रहती हैं।  

फैशन शो और जिम सेंटर
इतना ही नहीं शीबा अब भी फैशन शोज में भाग लेती रहती हैं। भले ही वो नब्बे के दशक की हीरोइन रही हों लेकिन योग और जिम के चलते उन्होंने अपनी बॉडी को इतना टोन कर रखा है कि वो अब  भी फैशन शोज में भाग लेती हैं। हाल ही में हुए IKFW2019 के फिनाले में शीबा शो स्टॉपर रही थी। 

sheeba
Image Source : INSTAGRAM OF SHEEBAsheeba

वुमेन एंपावरमेंट अवॉर्ड
शीबा को अपने योग और फिटनेस संबंधी प्रयासों के चलते Blackswan Women Empowerment Award 2019 भी मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन