1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #ThrowbackThursday: मिलिंद सोमन ने याद किए अपने दिन, 30 साल पुरानी तस्वीरों को किया शेयर

#ThrowbackThursday: मिलिंद सोमन ने याद किए अपने दिन, 30 साल पुरानी तस्वीरों को किया शेयर

 Published : Jun 24, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 08:44 pm IST

उनके करियर के अलग-अलग सालों की पुरानी तस्वीरों को देख नेटिजन्स को उनके एक मॉडल बनने से लेकर एक फिटनेस प्रेमी बनने तक के सफर का आनंद लिया।

Milind Soman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन ने याद किए अपने दिन Image Source : INSTAGRAM/MILIND SOMAN

मिलिंद सोमन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और इसका लुत्फ उठाया। उनके करियर के विभिन्न वर्षों की पुरानी तस्वीरों को देख नेटिजन्स को उनके एक मॉडल बनने से लेकर एक फिटनेस प्रेमी बनने तक के सफर का आनंद लिया।

मिलिंद ने तस्वीरों की स्ट्रिंग के साथ कैप्शन के रूप में लिखा, "1990-1994-2008-2020 । हैशटैग थ्रोबैक थर्सडे। मेरे पहले फोटो शूट से लेकर अंतिम तक।"

नब्बे के दशक में एक मॉडल के रूप में अपने सुनहरे दिनों के दौरान, मिलिंद ने भारत में तब विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने और मॉडल मधु सप्रे ने एक सांप द्वारा लिपटे जूते के ब्रांड के विज्ञापन अभियान में नग्न तस्वीर खिंचवाई थी।

हाल ही में मिलिंद सोमन ने लद्दाख की तस्वीरें और सेल्फी साझा की और इस जगह और यहां के लोगों की सराहना करते हुए एक नोट लिखा।

बैकग्राउंड में पहाड़ियों के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों की याद आ रही थी, जो पृथ्वी पर मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है! चीजें खुलती दिख रही हैं, शायद जल्द ही यात्रा करें? यह निश्चित रूप से पहली जगहों में से एक होगी, जहां मुझे जाना है।"

लद्दाख के बारे में उन्हें क्या पसंद है, यह बताते हुए उन्होंने आगे लिखा, "मोमोज, बटर टी, बैंगनी पहाड़ों में लंबी ट्रैक और लद्दाखी लोगों की खूबसूरत मुस्कान!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन