1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: टाइगर की आंखों में दिशा पटानी के लिए नजर आया बेहद प्यार, शानदार है दोनों की कैमेस्ट्री

VIDEO: टाइगर की आंखों में दिशा पटानी के लिए नजर आया बेहद प्यार, शानदार है दोनों की कैमेस्ट्री

 Published : Mar 09, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 07:24 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था।

Tiger shroff- India TV Hindi
Tiger shroff

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा गाना ‘ओ साथी’ भी रिलीज किया जा चुका है। इसमें टाइगर और दिशा के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री दिखाई दे रही है। इससे पहले मशहूर पंजाबी गाना 'मुंडिया तो बचके रही' का रीमेक 'मुंडिया' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

टाइगर ने ट्विटर पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, "कॉलेज का प्यार हमेशा ही खास होता है। रॉनी और नेहा की प्रेम कहानी देखिए.. यह रहा 'ओ साथी'।" फिल्म के पहले गाने 'मुंडया' में टाइगर और दिशा के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया, अब दूसरे गाने 'ओ साथी' में भी दोनों की शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि 'बागी-2' पहली फिल्म 'बागी' का सीक्वल है। पिछली फिल्म को दर्शकों के बीच पसंद करने के बाद अब इसके सीक्वल को और बेहतरीन बनाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में टाइगर पहले ज्यादा जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे अभिनेता भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन