1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबसे विवादित क्रिकेटर पर बनी फिल्म पर टाइगर ने ये कहा

सबसे विवादित क्रिकेटर पर बनी फिल्म पर टाइगर ने ये कहा

 Published : May 13, 2016 07:59 pm IST,  Updated : May 13, 2016 07:59 pm IST

टाइगर ने शुक्रवार को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' की टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बागी' की सफलता की पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। टाइगर ने शुक्रवार को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' की टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर ने ट्विटर के जरिए फिल्म निर्देशक टोनी डिसूजा को शुभकानाएं भेजी। टाइगर ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'अजहर' की पूरी टीम और टोनी को बधाई। फिल्म शुक्रवार 13 तारीख को रिलीज होगी।"

इसे भी पढ़े:- खुद पर बनने वाली फिल्म को शुरू में हां क्यों नहीं कह सके थे अजहर

इसमें इमरान हाशमी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इमरान हाशमी अभिनीत 'अजहर' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अजहरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। उन पर 2000 में मैच-फिक्सिंग में संलिप्त होने का आरोप था, जिसके कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

टॉनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में जहां इमरान को अजहरुद्दीन की भूमिका में देखा जा रहा है, वहीं प्राची देसाई को उनकी पहली पत्नी नौरीन और नरगिस फाकरी को अभिनेत्री संगीता बिजलानी के किरदार में देखा जा रहा है। इसके अलावा इसमें लारा दत्ता वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं।

टाइगर श्रॉफ इन दिनों निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। टाइगर ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर कहा था कि, "मुझे आशा है कि 'अ फ्लाइंग जट्ट' फिल्म से फिल्मकार सुपरहीरो पर आधारित अन्य फिल्म बनाने के लिए प्रेरित होंगे। मुझे यह भी आशा है कि इस तरह की अन्य फिल्मों के लिए बॉलीवुड में एक नया रास्ता खुलेगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन