1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'हीरोपंती 2' का दमदार पोस्टर, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'हीरोपंती 2' का दमदार पोस्टर, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

 Published : Mar 02, 2021 05:38 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 06:01 pm IST

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'हीरोपंती 2' का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

tiger shroff - India TV Hindi
tiger shroff  Image Source : INSTAGRAM/@TIGERJACKIESHROFF

 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी  'हीरोपंती 2' का पोस्टर रिलीज किया गया है। खास बात है कि आज टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है और आज के दिन ही इस फिल्म के पोस्टर से पर्दा उठाया गया है। इस पोस्टर को खुद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर को रिलीज करने साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

यहां देखें

पोस्टर में अभिनेता सूट में दिखाई दे रहे हैं और हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता अपनी फिल्म की रिलीज का भी ऐलान किया है। टाइगर ने बताया कि हीरोपंती 2 इस साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अहमद खान की तरफ से डायरेक्ट की जाएगी, जिसका प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 

बता दें कि यह फिल्म पहले 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते साल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में फिल्म के प्रोडक्शन का काम बाकी था, जिसे पूरा करने में वक्त लगा। अब इस फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है। इस फिल्म की पहली कड़ी 'हीरोपंती' से टाइगर श्रॉफ ने  बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन भी नजर आईं थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर अब कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे। यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के संग उनकी को-स्टार रहीं तारा सुतारिया भी नजर आ सकती हैं, जिन्होंने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से टाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन