1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के चलते टाइगर श्रॉफ ने घर में ही किया डिस्को डांस, देखे वीडियो

लॉकडाउन के चलते टाइगर श्रॉफ ने घर में ही किया डिस्को डांस, देखे वीडियो

 Published : Mar 31, 2020 07:23 am IST,  Updated : Mar 31, 2020 07:25 am IST

टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया क जरिए लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने डिस्को डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैन्स के लिए डांस वीडियो शेयर करते रहते हैं। टाइगर लॉकडाउन के चलते घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं और घर से ही मस्ती करते हुए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। टाइगर घर पर रही आई एम ए डिस्को डांसर गाने पर डांस कर रहे हैं जिसकी वीडियो उन्होंने शेयर की है।

टाइगर श्रॉफ गोल्डन कलर की पैंट और ब्लैक टी-शर्ट में फुल डिस्को के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने पर अपने खास मूव्स दिखाए और अपने फैन्स को भी डांस चैलेंज दे रहे हैं। टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये मेरा डिस्को स्टेप है आप भी अपना डिस्को स्टेप शेयर करो।

कुछ दिनों पहले टाइगर ने घर में ही फुटबॉल खेलते और छत पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर की थी। वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- "जब हम बच्चे थे, मेरी मां ने हमें कभी घर में खेलने नहीं दिया, इस बार लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ बागी 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अब वह हीरोपंती 2 में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन