1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ लेकर आ रहे हैं 'हीरोपंती 2', सामने आया पहला पोस्टर

टाइगर श्रॉफ लेकर आ रहे हैं 'हीरोपंती 2', सामने आया पहला पोस्टर

 Published : Feb 28, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 12:03 pm IST

बागी 3 के बाद टाइगर श्रॉफ 'हीरोपंती 2' में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।

heropanti first poster out- India TV Hindi
हीरोपंती 2 का पहला पोस्टर आया सामने।

टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक एक्शन फिल्में लेकर आ रहे हैं। पहले 'वॉर' फिर 'बागी 3' और अब 'हीरोपंती 2' लेकर आए हैं। टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आई थी। अब टाइगर हीरोपंती 2 लेकर आए हैं। शुक्रवार को टाइगर ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में टाइगर ब्लैक कलर के सूट पहने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं।

टाइगर ने हीरोपंती 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- यह मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मेरे गुरु साजिद सर के साथ एक और फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए आभारी हूं।

दूसरे पोस्टर में टाइगर ब्लैक सूट में चलते हुए और रहे हैं और उनके चारो तरफ गन है। 

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का नया गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी ने किलर मूव्स से उड़ाए होश

हीरोपंती 2 को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हीरोपंती को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था। अब हीरोपंती को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस टाइगर और अहमद के रिश्ते पर पूरा भरोसा है। दोनों की जोड़ी इस बार भी कुछ कमाल दिखाएगी।

टाइगर श्रॉफ ने मैराथन में रनर्स को किया चियर, कहा- रोजाना घर से बाहर 30-40 मिनट तक करें एक्सरसाइज

हीरोपंती 2 की शूटिंग मई 2020 में शुरू होगी। यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। इस समय टाइगर अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। बागी 3 में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन