1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का नया गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी ने किलर मूव्स से उड़ाए होश

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का नया गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी ने किलर मूव्स से उड़ाए होश

 Published : Feb 27, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 07:11 pm IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया गाना 'डू यू लव मी' रिलीज हो गया है।

baaghi 3 new song out- India TV Hindi
बागी 3 का नया गाना हुआ रिलीज

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ का शानदार एक्शन नजर आया है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और अब तीसरा गाना 'डू यू लव मी' रिलीज हो गया है।

'बागी 3' के इस डांस नंबर पर दिशा पाटनी किलर मूव्स दिखाती नजर आई हैं। गाने में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को निकिता गांधी ने गाया है। दिशा के डांस मूव्स सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं। सभी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

पहली बार बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ 'बागी 3' में आएगी नज़र, टाइगर के पिता का रोल निभाएंगे जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की बागी में इस बार पहले से ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर को 70 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब सभी को फिल्म का इंतजार है।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' का पहला गाना 'दस बहाने 2.0' हुआ रिलीज

 बागी 3 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन के साथ फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन