1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वॉर' की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को इस तरह परेशान करते थे टाइगर श्रॉफ, शेयर किया वीडियो

'वॉर' की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को इस तरह परेशान करते थे टाइगर श्रॉफ, शेयर किया वीडियो

 Published : Oct 24, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 01:22 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।

Tiger shroff dance on hrithik roshan song- India TV Hindi
Tiger shroff dance on hrithik roshan song Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। ऑडियन्स को गुरू-शिष्य ऋतिक और टाइगर की जुगलबंदी बहुत पसंद आई है। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया ऋतिक के सेट पर नहीं होने के दौरान वह क्या करते थे।

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कबीर(ऋतिक रोशन) के बिना सेट पर दिन इस तरह के होते थे। उनके ऑफ के दिन हम उन्हें वीडियो भेजकर परेशान किया करते थे।

वीडियो में डायरेक्टर सिद्धार्थ कहते हैं टाइगर के मूव्स देखकर फिल्म का गाने का नाम बताओ। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ ऋतिक की फिल्म 'क्रिश' के गाने 'दिल ना दिया' पर डांस करते हैं।

टाइगर श्रॉफ के इस पोस्ट पर उनके कई फैन्स ने फिल्म और गाने का नाम कमेंट किया है।

आपको बता दें हाल ही में  'वॉर' की स्टार कास्ट ने सक्सेस पार्टी की थी। जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर और दिशा पाटनी मस्ती करते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन