1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' में टाइगर श्रॉफ ने शाहरुख खान पर दिया बड़ा बयान

'द कपिल शर्मा शो' में टाइगर श्रॉफ ने शाहरुख खान पर दिया बड़ा बयान

 Published : Jul 14, 2017 08:08 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 08:09 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से एक्शन सीखने की इच्छा जाहिर की थी, इस पर जब टाइगर श्रॉफ से पूछा गया तो 'हीरोपंती' के अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नहीं।

srk- India TV Hindi
srk

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से एक्शन सीखने की इच्छा जाहिर की थी, इस पर जब टाइगर श्रॉफ से पूछा गया तो 'हीरोपंती' के अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नहीं। टाइगर से शाहरुख की इस इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्या यह सही है? मैं खुद शाहरुख सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं सोचता हूं कि उन्हें किसी से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नहीं।"

उन्होंने कहा, "यदि वह एक्शन करना शुरू कर देंगे तो हम जैसे कलाकार क्या करेंगे? शाहरुख सर एक्शन जानते हैं। वह अपने आप में बहुत अच्छे हैं। मैंने उन्हें देखा है। वह बहुत ऊर्जावान हैं।"

टाइगर ने ये बातें गुरुवार को कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो के दौरान कही। वह अपनी आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

डांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में टाइगर एक डांसर की भूमिका में दिखाई देंगे, जो पॉप संगीत के दिग्गज रहे दिवंगत माइकल जैक्शन का बड़ा प्रशंसक है।

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। एरोज इंटरनेशनल और विकी (विक्रम) रजनी द्वारा निर्मित एक्शन-संगीत से भरपूर इस मनोरंजक फिल्म से निधि अग्रवाल अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में हैं।

टाइगर ने कहा कि माइकल जैक्शन और सब्बीर खान ने उन्हें यह फिल्म करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, "हीरोपंती' और 'बाघी' के बाद सब्बीर सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है। इसलिए वह मेरे लिए परिवार की तरह बन गए हैं। इसके अलावा, माइकल जैक्शन हमारा फिल्म का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इस फिल्म के जरिए हम उन्हें छोटी सी श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं।"

इनपुट- आईएनएस

देवदास है शाहरुख की पसंदीदा फिल्म

टाइगर श्रॉफ को डांस में ऐसे दीजिए टक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन