1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो ये है शाहरुख खान की पसंदीदा फिल्म

...तो ये है शाहरुख खान की पसंदीदा फिल्म

 Published : Jul 14, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 01:01 pm IST

शाहरुख खान यूं को अनपे 25 साल के फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं। लेकिन उनकी कुछ भूमिकाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें शायद कभी नहीं भुलाया जा सकता। किंग खान की खूबसूरत फिल्म...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान यूं को अनपे 25 साल के फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं। लेकिन उनकी कुछ भूमिकाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें शायद कभी नहीं भुलाया जा सकता। किंग खान की खूबसूरत फिल्म ‘देवदास’ ने हाल ही में अपनी रिलीज को 15 पूरे किए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपनी पसंदीदा फिल्म 'देवदास' के 15 साल पूरे होने पर फिल्म के कलाकारों और यूनिट के अन्य सदस्यों को बधाई दी है। शाहरुख ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, "फिल्म 'देवदास' 15 खूबसूरत साल। संजय, विनोद (सिनेमाटोग्राफर विनोद प्रधान), बेला (संपादक बेला सहगल), माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, जैकी श्रॉफ, किरण खेर और मेरी पसंदीदा फिल्म के कलाकारों और यूनिट के अन्य सदस्यों का धन्यवाद।"

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'देवदास' एक सम्पन्न परिवार के युवक की कहानी है, जिसे अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं करने दी जाती। इस तकलीफ को दूर करने के लिए वह शराब के नशे में डूब जाता है। (IIFA 2017: एक बार फिर दिखी सलमान और कैटरीना के बीच हॉट कैमेस्ट्री)

शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और इसमें अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन