1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टिस्का चोपड़ा ने शेयर किया बंदरों की पूल पार्टी का वीडियो

टिस्का चोपड़ा ने शेयर किया बंदरों की पूल पार्टी का वीडियो

 Published : Apr 12, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 06:01 pm IST

टिस्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह मजेदार वीडियो साझा किया है। वीडियो में दो बंदर नजर आ रहे हैं। एक बंदर बालकली की रेलिंग पर बैठा नजर आ रहा है तो दूसरा स्वीमिंग पूल में कूद-कूद कर मस्ती कर रहा है।

टिस्का चोपड़ा- India TV Hindi
टिस्का चोपड़ा

मुंबई: कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण जब से इंसान घरों में कैद हुए हैं, जानवरों ने अपनी आजादी का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कुछ इसी तरह का वीडियो अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने साझा किया, जिसमें एक स्विमिंग पूल में दो बंदरों को आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टिस्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह मजेदार वीडियो साझा किया है। वीडियो में दो बंदर नजर आ रहे हैं। एक बंदर बालकली की रेलिंग पर बैठा नजर आ रहा है तो दूसरा स्वीमिंग पूल में कूद-कूद कर मस्ती कर रहा है।

पूल में डाइव मारने के बाद जब एक बंदर तैरकर पूल के किनारे बैठता है, तब बालकनी में बैठा बंदर भी पूल में कूद पड़ता है और स्वीमिंग का आनंद लेता है। वीडियो के कैप्शन में टिस्का ने लिखा है, "हैशटैगपूलपार्टी, सालों से देखते और इंतजार कर रहे होंगे, सही मौका देखते ही कूद पड़े।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन