1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ ने दूसरे दिन मारी लंबी छलांग, पढ़िए अब कितनी हुई फिल्म की कमाई

‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ ने दूसरे दिन मारी लंबी छलांग, पढ़िए अब कितनी हुई फिल्म की कमाई

 Published : Aug 13, 2017 01:10 pm IST,  Updated : Aug 13, 2017 01:10 pm IST

अक्षय की टॉयलेट- एक प्रेम कथा ने दूसरे दिन काफी अच्छा जंप किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार और 15 अगस्त की छुट्टी पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

toilet ek prem katha box office collection- India TV Hindi
toilet ek prem katha box office collection Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने दूसरे दिन शनिवार को कमाई के मामले में जबरदस्त जंप मारा है। भूमि पेडनेकर के लीड रोल वाली इस फिल्म ने पहले दिन जहां 13 करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ 10 लाख की कमाई करके दो दिन में ही 30 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

आपको बता दें पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने पहले दिन 15 करोड़ 25 लाख की ओपनिंग की थी। शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने 15 करोड़ कमाए थे लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म ने महज 7 करोड़ 15 लाख का कारोबार किया था।

वहीं अक्षय की टॉयलेट- एक प्रेम कथा ने दूसरे दिन काफी अच्छा जंप किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार और 15 अगस्त की छुट्टी पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह फिल्म देश में शौचालयों की समस्या पर केंद्रित है।

यहां पढ़िए, टॉयलेट- एक प्रेम कथा का रिव्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन