1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब छोटे पर्दे पर भी वरुण धवन का ‘बद्री’ जैसा अंदाज देखने के लिए हो जाइए तैयार

अब छोटे पर्दे पर भी वरुण धवन का ‘बद्री’ जैसा अंदाज देखने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : May 16, 2018 02:06 pm IST,  Updated : May 16, 2018 02:06 pm IST

वरुण धवन के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। खासतौर पर वरुण ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर से वरुण से मेल खाती एक भूमिका आपको छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं।

Varun Abhishek- India TV Hindi
Varun Abhishek

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। खासतौर पर वरुण ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर से वरुण से मेल खाती एक भूमिका आपको छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेता अभिषेक बजाज ने कहा है कि एक आगामी शो में उनका किरदार फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अभिनेता वरुण धवन द्वारा निभाए गए किरदार बद्री से मिलता-जुलता है।

एंड टीवी के नए टीवी शो 'बिट्टी बिजनेसवाली' में अभिषेक को माही का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अभिषेक ने एक बयान में कहा, "मेरा लुक और किरदार वरुण के किरदार बद्री की तरह है, जिसे उन्होंने फिल्म में निभाया था। हमारा शो इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है और मैंने इसमें जीन्स के साथ कुर्ता और एक वेस्ट कोट पहना है।"

अभिनेता ने कहा कि उनका लुक दर्शकों को बद्री की याद दिलाएगा, दोनों किरदार उत्तर प्रदेश के हैं और बोलने का लहजा भी मिलता-जुलता है। किरदार के अनुरूप सही हाव-भाव अपनाने के लिए अभिषेक ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले अपने मित्रों की मदद ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन