1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे पर्दे की ये अदाकारा बनेंगी श्रद्धा कपूर की बेटी

छोटे पर्दे की ये अदाकारा बनेंगी श्रद्धा कपूर की बेटी

 Published : Jun 30, 2017 06:41 pm IST,  Updated : Jun 30, 2017 10:41 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पार्कर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक मां रूप में भी नजर आने वाली हैं।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पार्कर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक मां रूप में भी नजर आने वाली हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनकी बेटी के भूमिका में छोटे पर्दे की अदाकारा मुस्कान भामने दिखाई देने वाली हैं। वह एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले नए टीवी शो 'बकुला बुआ का भूत' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

मुस्कान ने एक बयान में कहा, "मैं श्रद्धा कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, जब मुझे पता चला कि मैं उनकी बेटी का किरदार निभाऊंगी, मुझे विश्वास नहीं हुआ। शुरुआत में मैं थोड़ा नर्वस थी, क्योंकि मैंने उन्हें हमेशा पर्दे पर देखा, लेकिन वह मेरे साथ बहुत ही विनम्र और मददगार रहीं।" VIDEO: अब बंद नहीं होगा कपिल शर्मा का शो, ‘चंदू चायवाला’ की हुई वापसी

उन्होंने कहा, "अपने करियर के शुरुआत में एक ही साल में (फिल्म 'हसीना पार्कर' में) श्रद्धा कपूर और (टीवी धारावाहिक 'बकुला बुआ का भूत' में) बेहतरीन थिएटर कलाकार सरिता जोशी के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे ऐसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन