1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Girl's day Special: वक्त के साथ बदल रही हैं छोटे परदे की बेटियां !

Girl's day Special: वक्त के साथ बदल रही हैं छोटे परदे की बेटियां !

 Published : Mar 08, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:17 pm IST

चाहे छोटा परदा हो, बड़ा परदा हो या फिर वास्तविक जिंदगी, स्त्रियों की छवि में गजब का परिवर्तन हुआ है।

akshara
akshara

ये रिश्ता क्या कहलाता है:

ये सीरियल शुरू हुआ था अक्षरा के साथ, जो राजस्थान के छोटे से गांव की लड़की थी, पढ़ाई करते-करते ही उसकी शादी हो जाती है, उसे अपने पास होने पर भी भरोसा नहीं था, सिर पर पल्लू रखकर, गलतियां करती अक्षरा वक्त के साथ बदल जाती है। न सिर्फ वो सिर का पल्लू को पीछे छोड़ती है वो उन तमाम बंधनों से आगे बढ़ती है जो उसे पीछे करता था।

nayra
nayra

अक्षरा की बेटी नायरा बेहद कॉन्फिडेंट लड़की है। वो चुलबुल है, लेकिन अपने हक के लिए लड़ना भी जानती है और बहस भी करती है। वो ब्वॉयफ्रेंड को मेंढक कहकर छेड़ती भी है, लड़ती भी और उससे शर्माती भी है। नायरा किसी और के लिए खुद को बदलना नहीं चाहती है, वो जो है, जैसी है वो चाहती है सब उसे उसी रूप में स्वीकार करे। वो अपने होने वाले ससुरालवालों के सामने भी दिखावा नहीं करती। वो बच्चों को बचाने के लिए फेसपैक लगाकर अपने होने वाले ससुराल भी पहुंच जाती है। वो अपने नंदोई को छेड़ने पर उसपर हाथ भी उठा देती है। वो इमोशनल होने पर अपनी होने वाली दादी सास को गले भी लगा लेती है। कार्तिक(नायरा का होने वाला पति) को बचाने के लिए वो रेत के तूफान में बाइक लेकर भी पहुंच जाती है। वो आज की नायिका है जो वो वेस्टर्न कपड़े भी पहनती है वो साड़ी मे भी खूबसूरत लगती है। वो हवा की तरह मदमस्त बहती है, जिसे देखकर हर लड़की आत्मविश्वास से भर जाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन