1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार के साथ अस्पताल से लौटीं ट्विंकल खन्ना, लिखा- मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है...

अक्षय कुमार के साथ अस्पताल से लौटीं ट्विंकल खन्ना, लिखा- मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है...

 Published : Mar 29, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 01:44 pm IST

अक्षय कुमार मास्क लगाकर खुद गाड़ी चलाते हुए पत्नी ट्विंकल खन्ना को अस्पताल लेकर पहुंचे।

twinkle khanna akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर अस्पताल पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 25 करोड़ रुपये दान करने की वजह से अभी सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच उनका और पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय मास्क लगाकर कार ड्राइव कर रहे हैं और दोनों अस्पताल से घर लौट रहे हैं। ट्विंकल ने ये भी बताया कि लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर सिर्फ पक्षी दिखाई दे रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 'रविवार की सुबह है और 10.30 बजे हैं.. पूरी सड़क खाली है, सिर्फ कबूतर और कौवे दिखाई दे रहे हैं। ये मेरे चांदनी चौक के ड्राइवर हैं और हम अस्पताल से घर लौट रहे हैं। मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है। इंसान और भी बहुत चीजों के लिए अस्पताल जाता है। मेरा पैर टूट गया है।'

बता दें कि अक्षय कुमार ने पीएम-केयर फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल पर खुशी भी जताई। 

देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन