1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने पूरा किया वादा, दिल्ली-पंजाब के कोरोना मरीजों को भेजे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

ट्विंकल खन्ना ने पूरा किया वादा, दिल्ली-पंजाब के कोरोना मरीजों को भेजे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

 Published : May 17, 2021 06:00 pm IST,  Updated : May 17, 2021 06:00 pm IST

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सितारे मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक के नाम शामिल हैं। वही नाम अब इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना का भी नाम जुड़ गया है। 

Twinkle Khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना ने पूरा किया वादा, दिल्ली-पंजाब के कोरोना मरीजों को भेजे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सितारे मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक के नाम शामिल हैं। वही नाम अब इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना का भी नाम जुड़ गया है। ट्विंकल खन्ना इस समय लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पंजाब और दिल्ली के कोरोना संक्रमित लोगों की मदद की है।

हाल ही में, उन्होंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डोनेट करने की घोषणा की थी। अब उन्होंने अपना वादा निभाया। ट्विंकल ने हाल ही में पंजाब और दिल्ली में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भेजे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। 

दरअसल बीते दिन ही ट्विंकल खन्ना ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया साइट पर ट्विटर के जरिए शेयर की थी। आप देख सकते हैं उन्होंने तीन तस्वीरों के जरिए इस बारे में बताया। ट्विंकल ने अपने पोस्ट में कहा, "दिल्ली और पंजाब में रहने वाले लोगों को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का तीसरा लॉट वितरित किया जाएगा।''

एक और तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारा तीसरा लॉट दिल्ली में मरीजों को वितरित किया जाएगा।"

ट्विंकल खन्ना ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''खालसा की मदद से पंजाब के मरीजों को एक और लॉट भेजा जाएगा।'' 

आप सभी को बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में कोरोना संक्रमित लोगों को 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बांटे थे और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि एनजीओ की मदद से 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मुहैया कराए गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन