1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने आम को देखकर याद किया बचपन, शेयर की ये तस्वीर

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने आम को देखकर याद किया बचपन, शेयर की ये तस्वीर

 Published : Apr 04, 2021 08:16 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 08:21 am IST

आम के साथ बचपन की यादों को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नितारा के साथ जिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कच्चे आम की एक तस्वीर शेयर की है।

Twinkle Khanna and Nitara- India TV Hindi
Twinkle Khanna and Nitara Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

गर्मियां आते ही लोगों के मुंह में आम का स्वाद आने लगता है। इसके साथ ही लोगों की कई खट्टी मीठी यादें भी जुड़ी होती हैं। आम के साथ बचपन की यादों को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नितारा के साथ जिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कच्चे आम की एक तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा लेकिन आम जरूर दिखाई दे रहा है। ट्विंंकल खन्ना ने पोस्ट में लिखा- 'आम में लिपटा एक बचपन। कटी हुई ताजी केरी पर नमक मिर्च छिड़का हुआ। तीखे स्वादों की एक स्मृति। दशहरी, चौसा और लंगड़ा। मुझे आश्चर्य है कि क्या अप्रैल से जून तक रहने वाले मुंह के कोनों पर पीले रंग का दाग था?'

Indian Idol 12: 'लंबी जुदाई' गाना सुनते ही भर आईं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की आंखें Watch Promo

ट्विंकल अक्सर नितारा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले ट्विंकल ने नितारा के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ट्विंकल बेटी नितारा का दुलार करती हुई दिखाई दीं। 

ट्विंकल भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। देखिए ट्विंकल खन्ना का ये पोस्ट...

कुछ दिन पहले ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में डिंपल और ट्विंकल एक साथ दिखाई दे रही हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन