1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दिया सम्मान

टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दिया सम्मान

 Published : Oct 25, 2018 11:43 am IST,  Updated : Oct 25, 2018 12:18 pm IST

महान पेंटर टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें सम्मान दिया।

Tyrus Wong, google doodle,- India TV Hindi
Tyrus Wong  google doodle

नई दिल्ली: महान पेंटर टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें सम्मान दिया। टायरस वॉन्ग का जन्म 5 अक्टूबर 1910 को चीन के गुआंडोंग में हुआ था। उसके बाद वह अमेरिका चले गए थे।

जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. 1920 में अच्छी जिंदगी की तलाश में टायरस का परिवार अमेरिका चला गया था। वहां वह लॉस एंजेलिस में सैटल हो गए।

2. कला के लिए टायरस की रुचि को उनके पिता ने बचपन में पहचान ली थी। टायरस अक्सर लॉस एंजेलिस की सेंट्रल लाइब्रेरी जाते थे, जहां वह सॉन्ग वंश के चीनी कलाकारों के पेंटिंग से रू-ब-रू हुए। इन पेंटिंग्स का उनके करियर पर बहुत असर रहा।

3. टायरस जब जूनियर हाई स्कूल में पढ़ रहे थे और चाइनाटाउन में वेटर की नौकरी कर रहे थे, तब उन्हें Otis Art Institute में स्कॉलरशिप मिली।

4. 1932 में टायरस की पेंटिंग को आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो को पिकासो, मेटिसी और पॉल क्ली की पेंटिंग के साथ दिखाया गया।

5. 1938 में टायरस को वॉल्ट डिजनी स्टूडियोज ने बतौर इंटर्न रखा था।

6. टायरस ने वॉर्नर ब्रदर्स के लिए भी काम किया।

7. हॉलीवुड इंडस्ट्री में टायरस का योगदान अनदेखा रहा, लेकिन 2001 में उन्हें डिजनी लेजेंड का नाम दिया गयाय़ 2015 में उन्हें San Diego Asian Film Festival में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

8. टायरस ने Ruth Ng Kim से शादी की थी, जिनसे वह चाइनाटाउन में वेटर की नौकरी करते हुए मिले थे। उनकी तीन बेटिंयां थीं।

9. 30 दिसंबर, 2016 को 106 साल की उम्र में टायरस का निधन हो गया।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन