1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस से ब्रेकअप की खबरों पर उदय ने तोड़ी चुप्पी

नरगिस से ब्रेकअप की खबरों पर उदय ने तोड़ी चुप्पी

 Published : May 19, 2016 01:22 pm IST,  Updated : May 19, 2016 01:40 pm IST

नरगिस फाखरी के अचानक अपने घर न्यूयॉर्क जानें के पीछे उनके और उदय चोपड़ा के ब्रेकअप को कारण बताया जा रहा था। लेकिन अब उदय ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए...

nargis- India TV Hindi
nargis

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी कुछ दिन पहले अपने घर न्यूयॉर्क वापस चली गई हैं। इस तरह अचानक जानें के पीछे कारण बताया जा रहा था कि उनका और उदय चोपड़ा का ब्रेकअप हो गया है। इसी वजह से वह न्यूयॉर्क गई हैं। लेकिन अब उदय ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके और नरगिस के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और वे दोनों आज भी करीबी दोस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- 10 अभिनेता जिन्हें एक्टिंग को अलविदा कह देना चाहिए

खबरों की मानें तो उदय ने नरगिस से शादी के लिए इंकार कर दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने नरगिस को ब्रेकअप के लिए व्हाट्सअप पर एक मैसेज भेजा था। इसी बात से नरगिस इतनी दुखी हुईं कि वह अपना सारा काम छोड़कर अपने घर चली गई हैं। लेकिन उदय कहना है कि वह किसी और वजह से न्यूयॉर्क गई हैं। उदय ने ट्वीट कर कहा, "नरगिस और मैं आज भी करीबी दोस्त हैं। जो खबरें इन दिनों चल रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।"

नरगिस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अजहर के प्रमोशन इवेंट्स के समय भी नरगिस नजर नहीं आईं। उस वक्त कहा जा रहा था कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं पा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उदय ने भी नरगिस के न्यूयॉर्क जाने की कोई सही वजह नहीं बताई। उन्होंने भी कहा कि नरगिस की तबीयत खराब है उनके घुटने की पीछे की नस खिच गई है।" साथ ही उन्होंने, "पिछले दिनों एक प्रमोशन इवेंट के दौरान भी उन्हें बुखार था।"

उदय ने इसके अलावा एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "नरगिस तुम्हें याद है मैंने कहा था कि मैं किसी भी गॉसिप पर प्रतिक्रिया नहीं जताऊंगा। लेकिन मैं अपना ये नियम तोड़ रहा हूं।" वैसे उदय का ऐसा ट्वीट देखकर तो लगता है कि उनके और नरगिस के रिश्ते में अब भी सब ठीक चल रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन