1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा के घर गई यूपी पुलिस, धोखाधड़ी का लगा है आरोप

मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा के घर गई यूपी पुलिस, धोखाधड़ी का लगा है आरोप

 Published : Jul 12, 2019 10:01 am IST,  Updated : Jul 12, 2019 01:21 pm IST

धोखाधड़ी के केस में यूपी पुलिस सोनाक्षी सिन्हा के घर उनका स्टेटमेंट लेने के लिए गई थी। मगर सोनाक्षी उन्हें घर पर नहीं मिलीं।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
Sonakshi sinha Image Source : INSTAGRAM

धोखाधड़ी के मामले में दर्ज केस के लिए गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) के मुंबई में वाले घर गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल सोनाक्षी सिन्हा दिल्ली के एक इवेंट में परफार्म करने वाली थीं। परफार्मेंस के लिए 24 लाख रुपए बुकिंग के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को  दिए गए थे।

धोखाधड़ी की एफआईआर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस स्टेशन की मदद ली और सोनाक्षी सिन्हा का स्टेटमेंट लेने के लिए उनके घर गई। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सोनाक्षी उस समय पर नहीं थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। शुक्रवार को पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- यह सभी आरोप गलत हैं। यह सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। स्पोकपर्सन ने मुंबई मिरर को बताया- अपने 9 साल के करियर में सोनाक्षी ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है। यह व्यक्ति जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की कॉमेडी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। साथ ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में भी नजर आने वाली हैं।

Also Read:

कार्तिक आर्यन ने खरीदा नया घर, स्ट्रगल के दिनों में यहीं पेइंग गेस्ट बनकर रहते थे

लंबे बालों में रणवीर सिंह को पहचानना हुआ मुश्किल, वायरल हो रही है पुरानी तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन