1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' 16 जुलाई को जी5 पर होगी स्ट्रीम

उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' 16 जुलाई को जी5 पर होगी स्ट्रीम

 Published : Jun 26, 2020 10:39 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 10:39 pm IST

अजय लोहान द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रीमियर जी5 पर होगा।  इस बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा, "डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'वर्जिन भानुप्रिया' देखने का अनुभव सिनेमाघरों में फिल्म देखने से कम नहीं होगा।''

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' 16 जुलाई को जी5 पर होगी स्ट्रीम Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

मुंबई: उर्वशी रौतेला अभिनीत फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है। बड़े पर्दे के बजाए सीधे ओटीटी पर आने वाली यह फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होगी। उर्वशी ने कहा, "यह फिल्म कॉमेडी के साथ साथ पितृसत्ता के विरोध पर आधारित है। यह फिल्म महिला केंद्रित है। मेरा किरदार उन युवाओं जैसा है जो 'किसी को' जबरन चुनने के बजाए अविवाहित रहना पसंद करते हैं।"

अजय लोहान द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रीमियर जी5 पर होगा।  इस बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा, "डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'वर्जिन भानुप्रिया' देखने का अनुभव सिनेमाघरों में फिल्म देखने से कम नहीं होगा। यह रोमांचक है कि कम से कम फिल्म तैयार है और बहुत सारे लोग इसे देख सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म या ओटीटी से बेहतर क्या है, जो दुनिया भर में 200 क्षेत्रों में उपलब्ध है, यह मेरे लिए एक वल्र्ड प्रीमियर की तरह है। अधिक लोग इसे देखेंगे।"

'वर्जिन भानुप्रिया' में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोल्ला भी हैं। उर्वशी द्वारा निभाई गई भानुप्रिया एक कॉलेज जाने वाली रूढ़िवादी लड़की है, जो अपनी वर्जिनिटी खोने का फैसला करती है। वह सोचती है कि यह आज की दुनिया में सबसे आसान काम होना चाहिए। हालांकि, उसके सारे प्रयास व्यर्थ चले जाते हैं और एक भविष्य बताने वाले की भविष्यवाणी के अनुसार यह एक असंभव काम है, जो उसके जीवन में कभी नहीं होगा। उसके बाद क्या होता है, वही फिल्म में बताया गया है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन