1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर अमेरिका के फैन ने किया घूमर गाने पर डांस, वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर अमेरिका के फैन ने किया घूमर गाने पर डांस, वीडियो वायरल

 Published : Jan 05, 2021 08:26 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 08:26 pm IST

रिकी भारतीय गीत संगीत के इतने बड़े दीवाने हैं कि वो अक्सर बॉलीवुड के गानों पर डांस करते नजर आते हैं।

deepika padukone birthday- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर अमेरिका के फैन ने किया घूमर गाने पर डांस Image Source : INSTA- RICKY.POND, YOUTUBE SCREENGRAB

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ग्लोबल स्टार हैं और उनके फैंस भी सिर्फ भारत में नहीं विदेशों में भी हैं। तभी तो दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर सिर्फ भारत से ही नहीं भारत के बाहर से भी खूब सारी विशेज आ रही हैं। ऐसे ही एक अंग्रेज ने दीपिका के जन्मदिन पर उनके गाने 'घूमर' पर डांस करके वीडियो पोस्ट किया, और अब वो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो अमेरिका के रहने वाले रिकी पौंड का है। रिकी भारतीय गीत संगीत के इतने बड़े दीवाने हैं कि वो अक्सर बॉलीवुड के गानों पर डांस करते नजर आते हैं। रिकी ने इस गाने पर अपनी बेटी के साथ इतना जबरदस्त डांस किया कि उनके इस डांस पोस्ट को लगातार लोकप्रियता मिलती जा रही है। 

Viral Video: इंडिया के इस गाने ने तो अमेरिका वालों को भी नचा डाला, एक बार देखिए दिन बन जाएगा

इससे पहले रिकी ने अपने बेटे संग लूडो के गाने ओ बेटाजी पर डांस किया था और वो वीडियो भी खूब पॉपुलर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रिकी और पीछे खड़ा उनका बेटा इस गाने पर डांस कर रहे हैं। रिकी पंजाबी और मलयाली गानों पर भी डांस करते हैं। रिकी के डांस को देखकर इंडिया के यूजर काफी खुश हो रहे हैं। हों भी क्यों ना, आखिर किसी मामले में तो भारत अमेरिका को नचा पा रहा है। 

आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर प्यार भरे अंदाज में किया विश

रिकी के इस डांस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, किसी को उनका डांस पसंद आ रहा है तो किसी को उनका ड्रेस। एक यूजर ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या आपको हिंदी समझ आती है जो आप इतना अच्छा डांस कर पा रहे हैं। देखा जाए तो डांस के लिए भाषा समझने की नहीं लय और ताल समझने की जरूरत होती है और इस मामले में रिकी का जवाब नहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन