1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: इंडिया के इस गाने ने तो अमेरिका वालों को भी नचा डाला, एक बार देखिए दिन बन जाएगा

Viral Video: इंडिया के इस गाने ने तो अमेरिका वालों को भी नचा डाला, एक बार देखिए दिन बन जाएगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 10:24 am IST

गाना जब अच्छा हो तो अच्छे से अच्छे लोग नाच उठते हैं। फिर क्या देशी और क्या विदेशी...इस गाने ने फिर एक बार लोगों को नाचने पर कर दिया है मजबूर।

dance- India TV Hindi
dance Image Source : INSTAGRAM/RICKY.POND

कुछ गाने ऐसे होते हैं जो रिलीज होते वक्त तो नहीं चलते लेकिन काफी वक्त बाद लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही सदाबहार सिंगर किशोर कुमार के एक गाने के साथ हो रहा है। उनका एक पुराना गाना हाल ही में आई फिल्म लूडो में रिक्रिएट किया गया और संयोग देखिए कि ये गाना चल निकला। इतना चल निकला कि इस पर विदेशी भी पैर थिरकाने लगे हैं। 

ये वीडियो अमेरिका के रहने वाले रिकी पौंड का है। रिकी भारतीय गीत संगीत के इतने बड़े दीवाने हैं कि वो हर भाषाओं के गानों पर डांस करते हैं। रिकी ने इस गाने पर अपने बेटे के साथ इतना जबरदस्त डांस किया कि उनके इस डांस पोस्ट को लगातार लोकप्रियता मिलती जा रही है। 

Viral : पूर्व प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी लड़की, कुदाल लेकर जा पहुंची उसके घर, फिर ...

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रिकी और पीछे खड़ा उनका बेटा इस गाने पर डांस कर रहे हैं। रिकी पंजाबी और मलयाली गानों पर भी डांस करते हैं। रिकी के डांस को देखकर इंडिया के यूजर काफी खुश हो रहे हैं। हों भी क्यों ना, आखिर किसी मामले में तो भारत अमेरिका को नचा पा रहा है। 

रिकी के इस डांस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, किसी को उनका डांस पसंद आ रहा है तो किसी को उनका ड्रेस। 

Viral Story: बेगुनाह ने हत्या के आरोप में काटी 28 साल कैद, अमिताभ बच्चन की फिल्म से मिलती है ये सच्ची कहानी

एक यूजर ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या आपको हिंदी समझ आती है जो आप इतना अच्छा डांस कर पा रहे हैं। देखा जाए तो डांस के लिए भाषा समझने की नहीं लय और ताल समझने की जरूरत होती है और इस मामले में रिकी का जवाब नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।