1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उतरन' फेम टीना दत्ता के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने 5 साल तक किया था शोषण, सुनाई आपबीती

'उतरन' फेम टीना दत्ता के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने 5 साल तक किया था शोषण, सुनाई आपबीती

 Published : Jan 03, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 02:16 pm IST

'उतरन' फेम टीना दत्ता ने खुलासा किया कि वह 5 साल तक एब्यूसिव रिलेशनशिप में थीं।

Tina Dutta- India TV Hindi
Tina Dutta Image Source : INSTAGRAM/TINA DUTTA

टीवी सीरियल 'उतरन' से टीना दत्ता(Tina Dutta) ने अपनी पहचान बनाई थी। सीरियल में टीना 'इच्छा' नाम की लड़की का किरदार निभाती थी जो लोगों को काफी पसंद आया था। इन दिनों टीना दत्ता काफी चर्चा में हैं। टीना ने एक इंटरव्यू में अपने एब्यूसिव रिलेशनशिप का खुलासा किया है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे भी किए हैं। वह 5 साल तक इस रिलेशनशिप में रही थीं।

टीना ने इंटरव्यू में बताया कि पांच साल तक उन्हें घरेलू अत्याचार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2015 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ दिया था।

टीना ने बताया कि वह उन 5 सालों में इसलिए चुप रही ताकि उनका रिश्ता बना रहे। उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट भी करता था। मगर टीना ने यह रिश्ता तब तोड़ दिया जब उनकों दोस्तों के सामने पीटा गया। टीना ने कहा- मैं इस कदर परेशान हो गई थी कि मेरा कॉन्फिडेंस चला गया था।

टीना ने बताया कि पहले वह लव मैरिज करना चाहती थी लेकिन प्यार में मिले धोखे के बाद वह कुछ नहीं करना चाहती हैं। वह इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति से खासकर शादी नहीं करना चाहती हैं।

टीना टीवी की दुनिया में हॉरर शो 'डायन' से वापसी करने जा रही हैंष। इस शो में वह आपको लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इससे पहले टीना 'कर्मफल दाता शनि' में नजर आई थीं। इस सीरियल में टीना देवी दामिनी के किरदार में नजर आईं थी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Bigg Boss से 20 लाख लेकर निकले दीपक ठाकुर ने गांव पहुंचकर श्रीसंत के लिए गाया गाना, देखिए वीडियो

'सिंबा' की सफलता पर रणवीर सिंह ने दिया यह बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन