1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने क्यों किया ‘बाहुबली’ प्रभास पर पीठ पीछे तलवार से वार

वरुण धवन ने क्यों किया ‘बाहुबली’ प्रभास पर पीठ पीछे तलवार से वार

 Published : Jun 20, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 01:18 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी वर्ष 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगनिंग' की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि, "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?" लेकिन इसका जवाब उन्हें 2 साल लंबा इंतजार करने के बाद...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी वर्ष 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगनिंग' की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि, "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?" लेकिन इसका जवाब उन्हें 2 साल लंबा इंतजार करने के बाद 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज के साथ मिल गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, इसने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए। लेकिन अब प्रभास से एक जुड़ा एक सवाल खड़ा हो गया है कि, "वरुण धवन ने प्रभास को क्यों मारा?" दरअसल मंगलवार को वरुण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी हाथ में तलवार पकड़े 'बाहुबली' प्रभास को ठीक उसी तरह से मारते हुए नजर आ रहे हैं जैसे फिल्म में कटप्पा ने उन्हें मारा था।

इस तस्वीर को प्रभास और वरुण दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रभास मरने की एक्टिंग तो कर ही रहे हैं, साथ ही वह उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, " दुनिया के इतिहास में सिर्फ दो लोग ही ऐसा करने में सफल हो पाए हैं. एक है कटप्‍पा और दूसरा हूं मैं. 'बाहुबली' प्रभास एक विनम्र व्‍यक्ति हैं वह और आगे बढ़ें।"

बता दें कि अपनी इस फिल्म की अपार सफलता के बाद इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। बाहुबली के प्रभास के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्नन और सत्यराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। जब सुहाना का हॉट अंदाज देख लोगों ने किया शाहरुख को नजरअंदाज

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन