1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गांधी जयंती की छुट्टी का 'जुड़वा 2' को मिला जबरदस्त फायदा, वरुण धवन ने शाहरुख खान को पछाड़ा

गांधी जयंती की छुट्टी का 'जुड़वा 2' को मिला जबरदस्त फायदा, वरुण धवन ने शाहरुख खान को पछाड़ा

 Published : Oct 03, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 04:36 pm IST

’जुड़वा 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है, फिल्म की कमाई 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

JUDWAA 2 VARUN DHAWAN 100 CRORE BOX OFFICE COLLECTION- India TV Hindi
JUDWAA 2 VARUN DHAWAN 100 CRORE BOX OFFICE COLLECTION Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। वरुण की लगातार सारी फिल्में हिट हो रही हैं और 100 करोड़ के क्लब में भी वरुण की फिल्में शामिल होने लगी हैं। वरुण की हालिया रिलीज फिल्म ‘जुड़वा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है, फिल्म की कमाई 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने महज 4 दिन में 78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से यह फिल्म चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

जी हां, वरुण धवन स्टारर डबल रोल वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ ने रिलीज के चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ का कलेक्शन किया है। गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला, और फिल्म ने जमकर कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ 10 लाख की कमाई की थी, सोमवार को फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई की। चार दिन में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कुल कमाई 77.25 करोड़ हो गई है। अब इस फिल्म के लिए एक हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा।

JUDWAA 2 VARUN DHAWAN 100 CRORE BOX OFFICE COLLECT
Image Source : PTIJUDWAA 2 VARUN DHAWAN 100 CRORE BOX OFFICE COLLECTION

वरुण के करियर में जुड़वा 2 के साथ काफी उछाल आ गया है।  इस फिल्म ने शाहरुख़ खान की रईस के चौथे दिन के 15 करोड़ 61 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जुड़वा 2 के ऊपर अब सिर्फ बाहुबली- द कन्क्लूजन है, जिसने चौथे दिन में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 40 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए थे, उसके बाद सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट है, जिसने 19 करोड़ नौ लाख रूपये कमाए थे।

वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘जुड़वा 2’ की कमाई इस हफ्ते भी अच्छी होने की उम्मीद है। क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म नहीं है, इस शुक्रवार को सैफ अली खान की शेफ़ रिलीज़ होगी, जो जुड़वा 2 की तरह मसाला फिल्म नहीं है।

जुड़वा 2 साल 1997 में आई सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा की फिल्म जुड़वा की रीमेक है। यह फिल्म डेविड धवन ने बनाई थी। 20 साल बाद अपने बेटे वरुण धवन को लेकर डेविड ने एक बार फिर जुड़वा 2 बनाई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन